मिर्ज़ापुर CMO कार्यालय पर पैसा बटवारे को लेकर दो बाबु आपस में भिड़े हाथापाई वीडियो वायरल
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के मिर्चाघर स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पर कल शाम आफिस के बाहर ही दो बाबुओं में जमकर हाथापाई होने लगा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हों रहा है , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनो बाबुओं के बीच पैसा बटवारे को लेकर कहा सुनी के बाद आफिस के बाहर दोनो बाबुओं में हाथापाई शुरू हो गया , जिसका वीडियो लोगो ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया , एक बाबू अपर निदेशक स्वास्थ्य कार्यालय का तो दूसरा बाबू मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का है , मिली जानकारी के अनुसार एक बाबू द्वारा दूसरे बाबू को किसी काम होने पर पांच सौ रुपया दे रहा था , तो वही दूसरा बाबू सारी कमाई का 1% की मांग कर रहा था , इसी को लेकर दोनो बाबुओं में कहा सुनी शुरू हो गया और ऑफिस के बाहर हाथापाई तक पहुच गया , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ,