मिर्ज़ापुर सहित देश भर मे दीदारे रमजान चांद के साथ कल मंगलवार से रोजा व मस्जिदों में तरावीह शुरू
मिर्ज़ापुर सहित देश भर में आज रमजान के चांद का दीदार होते ही कल से रोजा व मस्जिदों में तरावीह शुरू हो जाएगी , मंगलवार को मुस्लिम अपना पहला रोजा रखेंगे, मुस्लिम धर्म में रमजान का महीना बेहद महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है, इस पूरे महीने लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं, भोर में सहरी कर पूरे दिन रोजा रखकर शाम के वक्त रोजा खोलते हैं, रमजान का रोजा बेहद कठिन व्रत होता है, जिसे लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक रखते हैं, वहीं, रोज़े के दौरान खाना तो दूर पानी का भी सेवन नहीं किया जाता है, रमजान के चांद का दीदार होते ही सहरी और इफ्तार का सिलसिला भी शुरू हो जाता है, आज रमजान का चांद नजर आते ही मंगलवार 12 मार्च को पहला रोजा होगा, मस्जिदों और घरों में विशेष तरावीह की नमाज का दौर मंगलवार से शुरू हो जाएगा,