मिर्ज़ापुर सपा ने लालगंज दुष्कर्म मामले में पुलिस पर भाजपा नेता को बचाने का लगाया आरोप
मिर्ज़ापुर सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष कल्याण यादव आज जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर पहुचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए , लालगंज दुष्कर्म मामले में पुलिस के ऊपर भाजपा पिछड़ा वर्ग के मण्डल अध्यक्ष को बचाने का आरोप लगाया , पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है , तब से जनता महंगाई से त्रस्त और तबाह है , देश की अर्थव्यवस्था तबाह करने के बाद भाजपा सरकार आम जन की घरेलू अर्थव्यवस्था को तहत नहस कर दिया है , भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाने और लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का काम किया है , उन्होने कहा कि हमारा संगठन पिछड़े वर्ग के लोगो का काम करेगी , तो वही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने लालगंज के एक गाॅव के किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार मामले में कहा कि पुलिस ग्राम प्रधान व भाजपा के पिछड़ा वर्ग के मण्डल अध्यक्ष को बचा रही है , कहा कि लालगंज थाना क्षेत्र के ही रामपुर ठाकूर दयाल गाॅव निवासी राजकुमार पासी की पुलिस प्रताड़ना से मौत हो गई थी , दोनो घटनाओं को शामिल लोगो को जेल नहीं भेजा गया , अगर गिरफ्तारी नही हुई तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगी ,