मिर्ज़ापुर शहर मुफ़्ती ने ईद-उल-जुहा बकरीद की नमाज सड़को पर न पढ़ने की अपील
मिर्ज़ापुर शहर मुफ़्ती मौलाना खालिक सहित अन्य धर्म गुरुओं ने 29 जून आगामी ईद-उल-जुहा बकरीद की नमाज को सड़को पर न पढ़ने के लिए लोगो से एक वीडियो के माध्यम से अपील किया है , शहर मुफ़्ती मौलाना खालिक ने लोगो से ईद-उल-जुहा बकरीद त्यौहार को शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जनपद वासियों से अपील किया , साथ ही सड़क पर नमाज न पढ़ने के सम्बन्ध में कई मुस्लिम धर्मगुरुओं की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , पूरे देश में 29 जून को धूमधाम से ईद-उल-अजहा बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा , यह त्यौहार पवुत्र रमजान महीने के खत्म होने के लगभग 70 दिनों के बाद आती है ,