मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल में पहली बार दिखाई पड़ा पुलिस की सक्रियता कैमरे में कैद
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल के अटल चौराहे पर आज पहली बार डियूटी में तैनात पुलिस कर्मियों की सक्रियता देख हर कोई तारीफ करते नही थक रहा , मौके पर मौजूद लोगों द्वारा पुलिस की सक्रियता को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर तारीफों के पुल बांध दिया , दरसल आज थाना विन्ध्याचल के अटल चौराहे पर एक ऑटो व मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई , टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बाइक के ऊपर पलट गया , अटल चौराहे पर डियूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए दौड़कर दुर्घटना की जगह पर पहुंचकर ऑटो को उठाकर सीधा किया , दोनों वाहन चालकों से नर्मता से वार्ता करते हुए उनकी कुशलता जानी , जो बिल्कुल ठीक थे , किसी को कोई भी चोट चपेट नहीं लगी थी , पुलिस कर्मियों द्वारा दोनों को अगली बार से सही तरीके से यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की हिदायत देते हुए , अपनी डियूटी प्वांट पर आ गए , आज पहली बार डियूटी में तैनात पुलिस कर्मियों की सक्रियता देख हर कोई तारीफ करते नही थक रहा , मौके पर मौजूद लोगों द्वारा पुलिस की सक्रियता को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर तारीफों के पुल बांध दिया ,