मिर्ज़ापुर विंध्याचल दर्शन करने आये श्रद्धालुओ पर मधुमक्खियों का हमला दर्शनार्थियों में मची भगदड़ कई श्रद्धालु घायल
मिर्ज़ापुर विंध्याचल आज बैशाख पूर्णिमा पर दर्शन करने के लिए रायबरेली से आये श्रद्धालुओ पर उस समय मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जब दर्शनार्थियों द्वारा अटल चौक के पास एक पीपल के पेड़ के नीचे भोजन बनाने की तैयारी कर रहे थे, दर्शनार्थियों को नही मालूम था कि जिस पेड़ के नीचे वह छाव ढूंढ कर खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे, उसी पेड़ के ऊपर में मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता लगा हुआ था, जैसे ही खाना बने के लिए आग का धुंआ निकलना शुरू हुआ, खाना बना रहे लोगों पर चारो तरफ से अचानक मधुमक्खियों ने घेर कर झुंड में हमला करना शुरू कर दिया, दर्शनार्थियों में भगदड़ मच गई, तक तक मधुमक्खियों के हमले से कई श्रद्धालु घायल हो गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए भेजा गया, एक महिला दर्शनार्थी को मधुमखियों के झुंड से बचाने के लिए उसके पास पुआल इकठ्ठा कर के आग सुलगानी पड़ी,