मिर्ज़ापुर विंध्याचल के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित पo छबीले मिश्रा का आकस्मिक निधन शोक में डूबा विंध्यधाम
मिर्ज़ापुर विंध्याचल माँ विंध्यवासिनी देवी धाम के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित समाजसेवी पo छबीले मिश्रा का आज आकस्मिक निधन हो गया , उनके निधन की खबर पता चलते ही पूरे विंध्याचल क्षेत्र के साथ साथ पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी , पo छबीले मिश्रा विंध्याचल माँ विंध्यवासिनी देवी धाम के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित के साथ साथ एक अच्छे समाजसेवी और साहित्यकार रहे , जिन्होंने विंध्याचल के वर्णनों को अपने कविता अपने लेख के माध्यम से देश दुनिया के लोगो तक पहुचाया , पo छबीले मिश्रा जी माँ विंध्यवासिनी देवी पर फिल्म भी बनवा कर विंध्याचल के नाम को देश के साथ साथ पूरी दुनिया के लोगो तक पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान दिया था , उनके अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए , विन्ध्याचल के बैसवरिया घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ,