मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र के लहंगपुर में खेत मे मिला युवक का शव हत्या की आशंका
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र लहंगपुर के गंगहरा खुर्द गांव में पावर हाउस के पास एक खेत मे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी, परिजनों ने युवक की हत्या होने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दिया है, पुलिस द्वारा बताया गया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी लालगंज तथा प्रभारी निरीक्षक लालगंज, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, इस मामले में थाना लालगंज पर रामनरेश पुत्र बुद्धू निवासी लहंगपुर थाना लालगंज के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि प्रातः खेत की तरफ जा रहे थे कि उसका भतीजा किशन पुत्र सूर्यबली मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला, जिसके पैर के पंजे पर करंट से जलने का निशान है, बाकी उसके शरीर पर अन्य कोई निशान नही है, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गयी ,