मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक पर्यावरण के लिए दर्जनों गांव स्कूल, मंदिर प्रांगण में किया वृक्षारोपण
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए दर्जनों गांव, कई स्कूलो, साथ ही कई मंदिर के प्रांगण में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व अहरौरा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी के साथ मिलकर भारी संख्या में वृक्षारोपण किया , जमालपुर के ग्राम चौकिया में उपेंद्र प्रकाश सिंह के यहां पहुंचकर विधायक जी ने शिष्टाचार मुलाकात कर गांव में वृक्षारोपण कर जमालपुर के ही ग्राम भाईपुर बैरियर मे पैराडाइज पब्लिक स्कूल में भी वृक्षारोपण किया , इसी तरह शेरवां शिव मंदिर में दर्शन पूजन कर लोगों से मुलाकात कर मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया , ग्राम हाजीपुर के एकल विद्यालय मे पहुंचकर छात्रों एवं स्टाफगणो से मिलकर विद्यालय की व्यवस्था का जायजा लेकर पंचायत भवन के प्रांगण मे भी वृक्षारोपण किया , जमालपुर के ही ग्राम कौड़िया कलां स्थित दुर्गा जी मंदिर पर दर्शन पूजन कर चौपाल लगाकर लोगो की समस्या को सुनने के बाद मंदिर परिसर मे भी वृक्षारोपण कर वहा से सीधा अहरौरा के ग्राम जसवां पहुंचे , यहा भारतीय जनता पार्टी मंडल अहरौरा के तत्वाधान श्रीराम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए बड़ी संख्या में पौधरोपण किया , इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ अहरौरा नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी मौजूद रहे ,