मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में चार युवकों की दर्दनाक मौत पर मड़िहान विधायक ने शोक व्यक्त किया
मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र के थाना संतनगर में सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत होने की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल चारो दुःखद परिजनों के घर पहुचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया , उनके विधानसभा क्षेत्र में हुये चार युवकों की मौत से मड़िहान विधायक को गहरा घात लगा , विधायक जी ने इस दुःखद घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना किया कि सभी के परिवार वालो को अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे , हम आपको पूरे घटना क्रम के बारे में विस्तार से बता दे कि बीती देर रात थाना संतनगर क्षेत्र के ग्राम गोहिया के पास बारात से लौटकर घर जा रहे , एक ही मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों की बाइक ग्राम गोहिया के पास ईट लड़े खड़े टैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गया था , एक ही बाइक पर सवार चार युवकों की इस दुर्घटना में दर्दनाक मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी , जिसमे 1-सुमेश पुत्र रवि पाल उम्र करीब 15 वर्ष, 2-अंकित मिश्रा पुत्र बद्री प्रसाद मिश्रा उम्र करीब 16 वर्ष निवासीगण पटेहरा कलां थाना संतनगर , 3-अर्पित पाण्डेय पुत्र राधेश्याम पाण्डेय उम्र करीब 16 वर्ष निवासी रजपुर रेक्सा थाना संतनगर व 4-गणेश पुत्र हरिहर यादव उम्र करीब 17 वर्ष निवासी बहरछठ थाना संतनगर, ईंट लदा ट्रैक्टर पंक्चर होने के कारण सड़क के किनारे खड़ा था , जिसमें पीछे से मोटरसाइकिल सवार टकरा गये ,