मिर्ज़ापुर में राम नाम में रमे एक मुस्लिम श्रद्धालु पिछले 45 सालो से करते आ रहे है मानस पाठ
मिर्ज़ापुर पहाड़ी ब्लॉक के धर्मदेवा गांव के निवासी निवासी 64 वर्षीय मोहम्मद इस्लाम पिछले 45 साल से रामचरित मानस और रामायण का पाठ करते आ रहे है , मोहम्मद इस्लाम पाठ करने के लिए जनपद के अलग अलग क्षेत्रो के अलावा दिल्ली, मुंबई, मध्य प्रदेश, बिहार सहित कई प्रदेशों से भी इन्हें पाठ करने के लिए बुलावा आता है , मोहम्मद इस्लाम पांच साल पहले टाट में स्थापित रामलला का दर्शन गए थे, मोहम्मद इस्लाम का कहना है कि राम मंदिर को बहुत पहले बन जाना चाहिए था , उन्होंने कहा कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद वे रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे , मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि वे पिता के साथ सिलाई का काम करते थे, 19 वर्ष की उम्र में वे गांव में होने वाले रामायण पाठ और सुंदर कांड सुनने जाते थे , इसके बाद वे रामचरित मानस का पाठ करने लगे , पाठ करना उन्हें अच्छा लगने लगा , वे व्यास गद्दी से रामायण का पाठ करते हैं , उन्होंने बताया कि वे घर पर रहते हैं और पांच वक्त का नमाज पढ़ते हैं, रामचरित मानस का पाठ करने जाते है , राम की महिमा गाकर वे ईश्वर की इबादत करते हैं , क्यों कि इंसान को बनाने वाला एक ही है , लोग अलग-अलग रूप में मानते हैं , रामचरित मानस का पाठ करने में आज तक उनको किसी ने नहीं टोका, बल्कि, उत्साहित किया ,