मिर्ज़ापुर में कल उपमुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा का लिया जायजा
मिर्ज़ापुर में कल उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने राजकीय इण्टर कॉलेज महुवरिया कार्यक्रम स्थल का भ्रमण करते हुए निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया , कल बुधवार दिनांक 21 जून को सुबह 10:15 बजे उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का उड़न खटोला पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में उतरेगा , वहा से कार द्वारा जी० आई० सी० राजकीय इण्टर कॉलेज महुवरिया ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर उपमुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जनसभा को सम्बोधित करेंगे , उपमुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया , इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ,