मिर्ज़ापुर मुकेश हत्या कांड के मुख्य गवाह को गोली मारने का मामला दर्ज
मिर्ज़ापुर जनपद में चर्चित मुकेश हत्या कांड के मुख्य गवाह शुभम मिश्रा पर बीती रात दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोगो ने गोली बारी किया गया , शुभम मिश्रा के अनुसार उसके ऊपर दो गोली चलाई गई थी , एक से तो वह बचकर वह भाग, तब दो लोगो ने उसे पकड़ कर दूसरी गोली मारी जो उसके कंधे में लगी , घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए , शुभम मिश्रा का इलाज मिर्ज़ापुर के ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है , घटना मिर्जापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर नहर के पास शनिवार की देर रात की है , एक वर्ष पहले हुए थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गाबाजर में मुकेश हत्या कांड जनपद में बहुत चर्चा में रह , उस हत्या कांड के मुख्य गवाह शुभम मिश्रा है , जो शनिवार की रात अपने शुक्लहा घर से अपने गांव अर्जुनपुर की तरफ जा रहा था , शुभम मिश्रा के अनुसार अर्जुनपुर नहर के पास शनिवार की देर रात मुकेश हत्या के आरोपी मनी यादव और उसके साथियों ने उस को मारा है , घायल युवक के मुताबिक दो बाइक पर पांच बदमाश सवार थे , बदमाशों द्वारा पहले फायरिंग की गई तो वह उस फायरिंग में बच गया. जिसके बाद उन लोगों ने कुछ मीटर पीछे दौड़ा कर पकड़ लिया , और मनी यादव ने गोली चलाई दी , जेल से छूटने के बाद मनी यादव गाड़ियों के लाव लश्कर के साथ हूटर बजाते हुए अपने घर पहुंचा था , पुलिस ने उस मामले में मुकदमा दर्ज कर मनी यादव की तलाश कर रही थी , उसी दरम्यान मृतक मुकेश के पिता से रंगदारी मांग कर फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने का एक और मामला मनी यादव पर दर्ज करवाया था , अब तीसरी बार मनी यादव के खिलाफ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज हुआ , अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शनिवार की रात्रि शुभम मिश्रा पुत्र रामरूप मिश्रा निवासी पठानपट्टी को0देहात हाल पता शुक्लहा राधापुरम कॉलोनी थाना को0कटरा को बाये कन्धे पर गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई , सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुँच कर घायल को इलाज के लिए भेजवाया गया , घायल के पिता से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है ,