मिर्ज़ापुर मण्डलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं व अधिकारियों के विरूद्ध की कड़ी कार्यवाही
मिर्ज़ापुर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल डाॅo मुथुकुमार स्वामी बी0 आज आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डल के तीनों जनपदो में रूपया 50 लाख से अधिक की लागत की परियोजनाओ के प्रगति समीक्षा को लेकर अधिकारी व कार्यदायी संस्था के साथ बैठक किया , बैठक में परियोजना की पूर्णता समयावधि पर न पूर्ण करने के उपरान्त कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा पुनः दिये गये समयान्तर्गत कार्य पूर्ण न करने पर मण्डलायुक्त द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये बड़ी कार्यवाही अधीक्षण अभियन्ता आर0ई0डी0, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड सोनभद्र, प्रोजेक्ट मैनेजर आवास विकास, प्रोजेक्ट मैनेजर राजकीय निर्माण निगम सोनभद्र, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड सोनभद्र, अधिशासी अभियन्ता सिचाई निर्माण खण्ड राबर्टसगंज, अधिशासी अभियन्ता ओबरा बांध प्रखण्ड ओबरा, प्रोजेक्ट मैनेजर सी0एण्ड0डी0एस0 भदोही, अधीक्षण अभियन्ता जल निगम भदोही एवं प्रोजेक्ट मैनेजर यू0पी0पी0सी0एल0 मीरजापुर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 बी0के0 चैधरी, प्रोजेक्ट मैनेजर आवास विकास मीरजापुर, प्रोजेक्ट मैनेजर राजकीय निर्माण निगम विन्ध्याचल, अधिशासी अभियन्ता सेतु निगम, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-2 को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र मिश्र को देते हुये कहा कि उपरोक्त सभी के प्रतिकूल प्रविष्टि के लिए आज सांय तक पत्रावली प्रस्तुत किया जाय ,