मिर्ज़ापुर बीएड प्रवेश परीक्षा 15 जून को, 10 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा
मिर्ज़ापुर आगामी 15 जून 2023 को आयोजित होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को नकल विहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के मद्देनजर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में स्थानीय सिटी क्लब के सभागार में सभी केन्द्र व्यवस्थापको/प्राचार्यो के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया , जनपद में लगभग 4000 परीक्षार्थियों के लिये जनपद में 10 परीक्षा केन्द्र यथा- बी0एल0जे0 इण्टर गुरहट्टी बाजार, जी0डी0 बिनानी पी0जी0 कालेज भरूहना, ए0एस0 जुबली इण्टर कालेज रमईपट्टी, बंसत इण्टर कालेज नारघाट, राजकीय इण्टर कालेज महुवरिया, राजकीय बालिका इण्टर कालेज शिवपुर विन्ध्याचल, स्व0 काशीराम जी0आई0सी0 कालेज मुसफ्फरगंज, राजस्थान इण्टर कालेज विद्यासागर मार्ग देवपुरवा, श्री माता प्रसाद माता भीख इण्टर कालेज घंटाघर, सुन्दर मुन्दर जे0एन0बी0आई0 बाजीराव कटरा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया हैं , परीक्षा 15 जून को दो सत्रो में प्रथम सत्र पूर्वान्ह 09 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय सत्र अपरान्ह 02 बजे से 05 बजे तक सम्पन्न कराया जायेगा , समस्त परीक्षा केन्द्रो की निगरानी के लिये अपर जिला मजिस्ट्रेट शिव प्रताप शुक्ल को नगर प्रभारी तथा विश्वविद्यालय द्वारा नामित डाॅ अशोक कुमार सिंह प्राचार्य के0बी0 कालेज को उप नोडल अधिकारी को बनाया गया हैं , उन्होने कहा कि केन्द्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट प्रश्प पत्रो के शील्ड पैकेट को खोलते समय तथा प्रयुक्त ओ0एम0आर0 उत्तर पत्रकों को पैकिंग के समय की वीडियोग्राफी अवश्य करायी जाय , प्रत्येक परीक्षा कक्ष में लगाये गये सी0सी0टी0वी0 कैमरा क्रियाशील होना चाहिये , इसके लिये केन्द्र व्यवस्थापक पहले से ही निरीक्षण कर ले , अपर जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्र के 500 मीटर की परिधि में सभी फोटोकापी की दुकानें साइबर कैफे तथा पी0सी0ओ0 परीक्षा केन्द्र के दौरान पूर्ण बन्द रहेंगे , उन्होने यह भी कहा कि परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक, केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष, केन्द्र प्रतिनिधि तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त परीक्षा केन्द्र पर अन्य किसी को मोबाइल फोन व किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक यंत्र ले जाना पूर्ण प्रतिबन्धित होगा ,