मिर्ज़ापुर बीएड प्रवेश परीक्षा के 10 परीक्षा केन्द्रों पर बैठे हजारो परीक्षार्थी सैकड़ो ने छोड़ी भी
मिर्ज़ापुर नगर के 10 परीक्षा केन्द्रों पर आज लगभग चार हजार छात्र छात्राओं ने बीएड में प्रवेश लेने के लिए परीक्षा दी , जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज नगर के दस परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया था , अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल ने केन्द्र व्यवस्थापको/प्राचार्यो को पहले ही सारी व्यवस्थाओं से अवगत करा दिया था , आज दो सत्रो में प्रथम सत्र पूर्वान्ह 09 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय सत्र अपरान्ह 02 बजे से 05 बजे तक बीएड परीक्षा सम्पन्न कराया गया , प्रथम पाली में टोटल 3997 छात्रों को परीक्षा देना था , जिसमे से 3661 ही छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए , 336 छात्रों ने प्रथम पाली में परीक्षा छोड़ दी , इसी प्रकार द्वितीय पाली में 3997 छात्र में से 3662 छात्र उपस्थित रहे एवं 355 अनुपस्थित रहें ,