मिर्ज़ापुर बहनों ने भाइयों की लम्बी उम्र के लिए सामूहिक रूप से गोधन कूटने की रस्म निभाई
मिर्ज़ापुर भाई बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज पर्व पर बहनों ने भाइयों की लम्बी उम्र के लिए सामूहिक रूप से जगह-जगह गोधन कूटने की रस्म निभाई , समूह में बैठ कर महिलाएं रूई में बेसन लगा कर लंबी मालाएं बनाईं , इस पूजा की मान्यता है कि रूई और बेसन की माला जितनी लंबी होगी , भाई की उम्र उतनी ही लंबी होगी , परम्परानुसार बहनों ने टोटका गूंगभटकइया के कांटे को भी अपनी जीभ पर स्पर्श किया और भाइयों को श्राप देकर उनके लम्बी आयु के लिए प्रार्थना किया , भाई दूज यानी यम द्वितीया पर यमराज को प्रसन्न करने के लिए बहनों ने व्रत भी रखा , इस बार भाईदूज पर्व दो दिन मनाया गया , कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि 14 नंवबर दोपहर 02.36 बजे से शुरू होकर समापन 15 नंवबर को दोपहर 01.47 बजे तक रहा ,