मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र में हीट स्ट्रोक से तीन राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत से वन विभाग में हड़कम्प
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के कपसौर गांव में संदिग्ध परिस्तिथियों में तीन राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत से वन विभाग में हड़कम्प मच गया , ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा तीनों मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , वन विभाग की टीम संदिग्ध परिस्तिथियों में हुए तीन राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत की जांच कर रही है , बताया गया कि थाना पड़री क्षेत्र के कपसौर गांव के एक खेत मे संदिग्ध परिस्तिथियों में तीन मोर मृत पड़े थे , उनके पंख खेतो में बिखरे पड़े हुए थे , जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को दिया गया , सूचना मिलते ही मौके पर रेंजर सहित अन्य कर्मचारी की टीम पहुँचकर जांच कर रही है , तो वही वन विभाग के डीएफओ की माने तो इन दिनों तेज गर्मी पड़ने की वजह से हो सकता है हीट स्ट्रोक से तीनो मोर की मौत हो सकती है , पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण का पता चल सकता है ,