मिर्ज़ापुर प्रदेश के आईटीआई संस्थानों में आन लाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 3 जुलाई
मिर्ज़ापुर प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 09 जून से शुरू हो गई है , जो 03 जुलाई 2023 की रात्रि 12:00 बजे तक संचालित रहेगी , अंतिम तिथि 3 जुलाई 2023 निर्धारित है , किसी छात्र द्वारा ऑनलाइन आवेदन में यदि कोई गलती हो तो उसे सुधारने के लिए 2 दिन 48 घंटे का समय मिलेगा , आईटीआई में प्रशिक्षण अगस्त से शुरू होना है , आवेदन के साथ ही प्रवेश पंजीकरण शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 250 रुपया और पिछड़ा वर्ग और एससी एसटी वर्ग के लिए 150 रुपया है , आवेदन शुल्क का भुगतान होने पर अभ्यर्थी अपने फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकेगा , अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करने संबंधित जानकारी वेबसाइट http://www.scvtup.in पर उपलब्ध है , मिर्ज़ापुर जनपद में राजकीय आईटीआई की संख्या 03 है जो शहर मिर्जापुर के बथुआ में स्थित है , दूसरा छांनबे एवम तीसरा जमालपुर चुनार में स्थित है , राजकीय आईटीआई में कुछ व्यवसाय डीएसटी एवम कुछ नॉन डीएसटी के अंतर्गत है , डीएसटी के अंतर्गत आने वाले दो वर्षीय व्यवसाय में प्रशिक्षार्थियों को 6 महीने तथा एक वर्षीय व्यवसाय में 3 महीने के लिए इंडस्ट्रीज में प्रशिक्षण की सुविधा मिलती है , निजी आईटीआई की संख्या जनपद में 61 है , प्रवेश संबंधित किसी समस्या के लिए नजदीकी आईटीआई कालेज से संपर्क किया जा सकता है ,