मिर्ज़ापुर पुलिस उप महानिरीक्षक ने अधिकारियों संग कानून व्यवस्था का समीक्षा किया
मिर्ज़ापुर पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह ने आज पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष मे जनपदीय पुलिस बल के सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं कार्यालयों के सभी शाखा प्रभारीगण के साथ अपराध कानून व्यवस्था का समीक्षा बैठक किया , साथ ही जनपद में प्रचलित विभिन्न अभियानो, आगामी त्यौहारो व वर्तमान में चल रहे श्रावण मास एवं कावड़ यात्रा तथा आईजीआरएस से सम्बन्धित प्रकरणो के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कराये जाने का भी समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया ,