मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने बाडर सीमा से तस्करी करने वालो पर कार्यवाही का दिया निर्देश
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आज बाह्य जनपदों के साथ सीमा साझा करने वाली जनपद की समस्त पुलिस चौकियों के प्रभारीगण की गोष्ठी कर मादक पदार्थों एवं पशुओं की तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया , आज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा बाह्य जनपदों के साथ सीमा साझा करने वाली जनपद मीरजापुर की समस्त पुलिस चौकियों के प्रभारीगण की गोष्ठी की गयी , पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारीगण को जनपद की सीमाओं पर पशु तस्करी एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये , इसी क्रम में चौकी प्रभारीगण के क्षेत्र में होने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया ,