मिर्ज़ापुर नन्हें परिंदे ऊंची उड़ान एक संस्था ने ठाना है गरीबो को शिक्षित करना है
मिर्ज़ापुर अमेजिंग पॉवर ऑफ एजुकेशन डेवलपमेंट एंड हेल्प फाउंडेशन संस्था ने मिशन नन्हें परिंदे ऊंची उड़ान चलाकर ने ठाना है गरीबो के घर के हर बच्चों को शिक्षित करना है , अमेजिंग पॉवर ऑफ एजुकेशन डेवलपमेंट एंड हेल्प फाउंडेशन संस्था के सदस्यों द्वारा अभियान चलाकर गरीब,असहाय, कूड़ा कबाड़ा बिनने, दुकान पर कार्य कर रहे नाबालिक बच्चे, अनाथ 150 से अधिक बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य पहले से ही कर रही हैं , उसी को और आगे बढ़ाने के लिए बीते दिनों नगर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर, पीपरहीया, हरिहरपुर, बेदौली, गाँव में व आस पास के क्षेत्र में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाकर घर -घर जाकर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया , संस्था के सभी सदस्यों ने बच्चों के अभिभावक से अपील किया कि नन्हें परिंदे ऊंची उड़ान का हिस्सा बनकर अपने बच्चों को पढ़ाई करने के लिए भीम राव अंबेडकर पार्क में भेजने की अपील किया , इन लोगो ने लगभग 40 घरों में जाकर संपर्क किया , जिसमे 135 बच्चों ने नाम लिखवाया और पढ़ने को तैयार हो गए , अमेजिंग पॉवर ऑफ एजुकेशन डेवलपमेंट एंड हेल्प फाउंडेशन संस्था के सदस्य जिसमे अंश अनंत, सत्यव्रत, सत्यम, शिवम, ज्योति और भी सदस्य सभी मिलकर मिशन नन्हें परिंदे ऊंची उड़ान के तहत लगभग 300 से अधिक बच्चो को निःशुल्क शिक्षा दे रहे है , सभी लोगो को ऐसे संस्था का सहयोग करना चाहिए ताकि आगे और भी जरूरतमंदो की मदत की जा सके ,