मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र के जंगी रोड पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक बिजली के पोल व डिवाइडर को तोड़ते हुए ऊपर फंसी
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली के मंडी चौकी क्षेत्र के जंगी रोड बैरहवा चौराहे के पास बीती रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बिजली पोल को तोड़ते हुए, डिवाइडर को तोड़ उस पर चढ़कर फंस गई, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट का पोल टूटकर बीच सड़क पर गिर गया, और ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए उस पर जाकर फंस गया ,