मिर्ज़ापुर थाना सन्तनगर क्षेत्र में मारपीट व चाकूबाजी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना सन्तनगर क्षेत्र पुलिस ने आज मारपीट के साथ चाकूबाजी करने के आरोप में तीन लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना सन्तनगर पर कमलेश कुमार पुत्र बबोली निषाद निवासी खरिहट कला थाना सन्तनगर ने नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर मारकर घायल करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया था , पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 1.विजय सिंह पुत्र केशव प्रसाद 2.अशोक कुमार सिंह पुत्र शेषमणि सिंह निवासीगण हाटा थाना माण्डा व 3.महेश कुमार पुत्र लक्ष्मीकान्त निवासी हाटा थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा कर जेल भेजा ,