मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की किया बैठक
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आज सिटी क्लब में आगामी त्यौहारों को देखते हुए धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी बैठक किया , आगामी त्यौहारों ईद-उल-जुहा बकरीद, कावड़ यात्रा, श्रावण मास को सकुशल एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक उच्चाधिकारी व जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के पदाधिकारियो सहित सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि मंदिर एवं मस्जिद पर लगे ध्वनि विस्तार यंत्रों की ध्वनि को मानक के अनुसार ऱखने की हिदायत दी , त्यौहारों के मद्देनज किसी प्रकार की समस्या हो तो सम्बन्धित थाना अथवा पुलिस अधिकारीगण को तत्काल सूचित करें , तथा आपसी भाई-चारे व सौहार्द को कायम रखते हुए आगामी त्यौहारों को शांति पूर्ण मनाये, साथ ही पुलिस, प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया , पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवांछित तत्वों के द्वारा किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने तथा त्यौहार में वर्चुअली या प्रत्यक्ष रूप से गड़बड़ी करने वालों पर सतर्क नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सेल द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है ,