मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी आज सपरिवार कुशियरा फाल में स्वयं झाड़ू लगाकर की सफाई
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज लालगंज गैपुरा रोड पर स्थित प्रसिद्ध कुशियरा फाल पर सपरिवार पहुंचकर झाड़ू लगाकर फाल के आस पास में साफ सफाई किया , जिलाधिकारी के साथ साफ सफाई अभियान में गगनदीप, उपजिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज भरत लाल सरोज व खण्ड विकास अधिकारी छानवे भी साफ सफाई करते रहे , जिलाधिकारी ने कहा कि कुशियरा फाल को प्लास्टिक मुक्त करने के साथ यहां के विकास की कार्ययोजना बनाई जाएगी , हम आपको बता दे कि लालगंज से गैपुरा की तरफ जाने वाली रोड पर थाना लालगंज क्षेत्र में जनपद का प्रसिद्ध कुशियारा फाल पड़ता है , बरसात के मौसम में प्रति दिन यह हजारो सैलानी मनोरंजन करने के लिए आते है , छुट्टी के दिनों में सैलानियों की संख्या कुछ अधिक हो जाया करती है , बरसात के मौसम को देखते हुये आज सुबह जिलाधिकारी दिव्या मित्तल अपने पति गगन दीप सिंह और दोनो बच्चियों के साथ कुशियारा फाल पहुंचकर वहा साफ सफाई किया , उन्होंने कहा कि प्राकृतिक दृष्टिकोण से यह स्थल अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रदेश स्तर पर पर्यटन स्थल बनने की ओर अग्रसारित हो रहा है , यहां पर गंदगी न हो इसके लिए इस स्थान को प्लास्टिक मुक्त जोन भी शीघ्र घोषित किया जाएगा , जिलाधिकारी ने कुशियरा फाल विकास के लिए संबंधित विभाग से आवश्यक विचार विमर्श कर जल्द ही कार्ययोजना तैयार कर विकास का आश्वासन दिया , वही उन्होंने कहा कि सैलानियों की सुरक्षा के लिए संबंधित थाना से पुलिसकर्मियों की तैनाती कराई जाएगी , डस्टबिन, महिलाओं के लिए वाशरूम, आदि की व्यवस्था जल्द ही की जाएगी , इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह , उप जिलाधिकारी लालगंज भरत लाल सरोज , जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार , रेंजर के0.के0 सिंह और छानबे व लालगंज ब्लॉक के सफाई कर्मचारी व सचिव मौजूद रहे ,