मिर्ज़ापुर जिगना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मामले में एक को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना जिगना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मामले में एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना जिगना पर 3 जुलाई को दुर्गा देवी पत्नी स्व0 पन्नालाल निवासी परमापुर टेढवा रमईपट्टी थाना कोतवाली शहर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध गैर इरादतन हत्या के मामले में लिखित तहरीर दिया था , प्रभारी निरीक्षक जिगना अरविन्द कुमार पाण्डेय मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ पहुँचकर अभियुक्त कमलाशंकर बिन्द पुत्र रामधनी बिन्द निवासी प्रयागपुर रमगढवा थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ,