मिर्ज़ापुर जिगना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना जिगना पर 20 जून को एक महिला ने नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया था , पुलिस ने धारा 363, 366, 376, 504, 506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्र से वांछित अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र रामआसरे बिन्द निवासी बसकड़ी थाना माण्डा को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेजा ,