मिर्ज़ापुर जिगना क्षेत्र के बिहसड़ा कला गांव में संदिग्ध परिस्थियों में युवक का मिला शव
मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र के बिहसड़ा कला गांव में संदिग्ध परिस्थियों में एक युवक अपने कमरे में मृत अवस्था मे पड़ा मिलने से परिजनों में मचा कोहराम , सूचना पर पहुची पुलिस ने मृत्यक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई , मिली जानकारी के अनुसार जिगना क्षेत्र के बिहसड़ा कला गांव का रहने वाला युवक सुदामा उर्फ रमेश कुमार पुत्र रमापति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में चारपाई पर पड़ा रहा , जिसकी जानकारी सुबह परिजनों को हुई , आखिर कुन परिस्थितियों के कारण सुदामा ने मौत को गले लगाया परिजन कुछ भी समझ नही पा रहे है , मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा , पुलिस पूरे मामले में हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है ,