मिर्ज़ापुर जमानत पर छूटे आरोपी को सड़कों पर टेलर बनाना पड़ा महंगा वीडियो वायरल 9 गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर हत्या के आरोप में जेल में बन्द आरोपी को जमानत मिलने के बाद उसके समर्थकों द्वारा सड़को पर गाड़ियों के काफिले के साथ हूटर बजाते हुए घर पहुचने घर पर जिंदाबाद के नारे और फटाखे फोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया , पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए नौ लोगो को गिरफ्तार कर लिया , साथ ही काफिले की तीन गाड़ियों को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया , हम आपको बता दे मामला थाना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के दुर्गा बाजार में 20 जून 2022 की शाम को दो गुटों में चल रहे पुराने विवाद में मुकेश मिश्रा की हत्या हो गया था , काफी चर्चित हत्या कांड में एक आरोपी मन्नी यादव वाराणसी जेल में बंद था , मन्नी यादव को 23 जून को कोर्ट से जमानत मिल गयी , कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद वाराणसी जेल से 1 जुलाई 2023 को मन्नी यादव अपने समर्थकों के साथ कई गाडियो के काफिले से हूटर बजाते हुए अपने घर थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के विसुन्दरपुर पहुंचा , जहाँ पर उसका स्वागत पटाखे और फूल मालाओं के साथ हुआ , इस दौरान मन्नी यादव के समर्थकों ने जिंदाबाद के भी खूब नारेबाजी किया , जिसका पूरा वीडियो किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया , जिसके बाद वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए नौ लोगो को गिरफ्तार कर काफिले की तीन गाड़ियों को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया ,