मिर्ज़ापुर जनपद में 26 ओवरलोड ट्रक थानों के हवाले 38 का हुआ ऑनलाइन चालान
मिर्ज़ापुर अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद के अलग अलग क्षेत्रों में उप खनिज व अवैध परिवहन मेंचलाए गए अभियान में 26 ओवरलोड ट्रको को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया , तो वही 38 ट्रकों का ऑनलाइन चालान किया गया , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0/ प्रभारी अधिकारी (खनिज) शिव प्रताप शुक्ल के नेतृत्व में ज्येष्ठ खान अधिकारी, खान निरीक्षक, एवं प्रवर्तन टीम, खनिज विभाग, द्वारा 05 जुलाई से 12 जुलाई तक चलाये गये अभियान में उपखनिज परिवहन करने वाले वाहनों की औचक जाँच की गयी , जाँच के दौरान बिना परिवहन कर रहे 01 वाहनों को थाना - अदलहाट में, 06 वाहनों को थाना - अहरौरा में 13 वाहनों को पुलिस चौकी - कजरहट में, 01 वाहनों को पुलिस थाना पड़री 01 वाहन को पुलिस चौकी-बरकछाँ, एवं 04 वाहनों को थाना - हलिया में कुल 26 ट्रको को पुलिस अभिरक्षा में दिया गया , वही 38 ट्रको का ऑनलाइन चालान किया गया , अभियान में कुल 64 ट्रको से खनन विभाग, वाणिज्यकर विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा लगभग रू0 82.50 लाख के राजस्व क्षतिपूर्ति / जुर्माना की वसूली की जायेगी ,