मिर्ज़ापुर जनपद में एक ऐसे जनप्रतिनिधि जो भाजपा के लिए हर मैदान में कर रहे ताबड़तोड़ बैटिंग
मिर्ज़ापुर जनपद में वैसे तो भाजपा के कई जनप्रतिनिधि है , लेकिन पूरे जनपद में एक ऐसे भी जनप्रतिनिधि है जो भारतीय जनता पार्टी के लिए जनपद क्षेत्र के हर मैदान में पार्टी के लिए जमकर ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे है , जिसकी चर्चा आम है , जी हां हम बात कर रहे है पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल की भले ही इस बार योगी टू की सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी सरकार की तरफ से उंन्हे नही मिली हो , लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस वफादार सिपाही ने अपने विधानसभा क्षेत्र में ही नही पूरे जनपद में अपने कुशल व्यवहार , अपने विकास कार्य के साथ साथ गरीबो के हमदर्द व किसानों के दुःख सुख के साथी के रूप में अपने पार्टी के लिए वही बैटिंग कर रहे है , जो योगी जी की पहली सरकार में मंत्री बनने पर किया करते थे , योगी जी के इस वफादार सिपाही का जनपद में कही दूर दूर तक कोई नजर नही आता , आज पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के काशोपुर पचोखरा स्थित लक्ष्मी नारायण आदर्श इंटर कालेज मे विधायक निधि से ₹18.58 लाख की लागत से तैयार कराए गए सभागार कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया , पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल लक्ष्मी नारायण आदर्श इंटर कालेज पहुचकर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बच्चो द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी को देखा , इस अवसर पर मड़िहान विधायक ने कहा कि जनहित एवं सामाजिक कार्य के लिए कही कोई आवश्यकता पड़ेगी , तो मैं अपने विधायक निधि से पैसा देकर जनहित के लिए कार्य को कराया जाएगा , मै विधानसभा मड़िहान क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य के लिए हमेशा आपके बीच आपका सेवक बनकर मौजूद हु , उदघाट्न समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष राम कुमार सिंह , प्रबंधक आशीष सिंह , प्रधानाचार्य अर्चना सिंह , डॉ एच एन सिंह , रविनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ,