मिर्ज़ापुर जनपद के सभी SDM व तहसीलदारो को भू माफियाओं पर कार्यवाही का निर्देश
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व लेखपाल सहित सभी राजस्व कर्मियो को निर्देशित करते हुये कहा कि गरीब व्यक्तियो को न्याय दिलाने के लिए अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाते हुये कार्य करे , उन्होने कहा कि किसी भी गरीब के जमीन पर कूटरचित तरीके से कब्जा करने वाले भू माफियाओं को चिहिन्त करते हुये कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाय , सभी उपजिलाधिकारी अपने तहसील से कम से कम पाॅच-पाॅच ऐसे केसो को चिहिन्त करे जो अवैध रूप से किसी गरीब या सरकारी जमीनो पर कब्जा कर किये हों , ऐसे लोगो को चिहिन्त करते हुये कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे ताकि पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिल सकें , मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर, मुख्य देय, विविध देय के राजस्व वसूली प्रगति समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित किया , किसी भू माफिया से मिलकर राजस्व कार्यो व खसरा खतौनी/अभिलेखो में हेरी फेरी की जाती हैं तो उनके विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कर कार्यवाही की जाये ,