मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र में सड़क पर अचानक गाय आने से बाइक सवार डिवाइडर से टकराया दो की मौत
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र के मुजहरा राजपूत ढाबा के पास सड़क पर अचानक गाय आ जाने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक अनियन्त्रित होकर डिवाइडर से टकरा गये , इस घटना दोनो बाइक सवार युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गयी , जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनो दोस्त वाराणसी से वापस लौटकर अपने घर विन्ध्याचल के अकोढ़ी जा रहे थे , चील्ह के मुजहरा राजपूत ढाबा के पास पहुचे थे कि सड़क पर अचानक गाय आ जाने से मोटरसाइकिल सवार अनियन्त्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर फेका गये , जिसमे दोनो बुरी तरह से घायल हो गए थे , जिन्हें इलाज के लिए मंडली अस्पताल भेजा गया , जहा डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया , मृत्यक दोनो दोस्त थे एक विन्ध्याचल के अकोढ़ी का और दूसरा युवक वाराणसी के रहने वाला था ,