मिर्ज़ापुर घंटाघर स्मारक को राज्यपाल द्वारा संरक्षित किया गया पूर्व पालिका अध्यक्ष ने जनता से किया वादा हुआ पूरा
मिर्ज़ापुर घंटाघर प्राचीन स्मारक को राज्यपाल द्वारा संरक्षित किया गया , हम आपको बता दे कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के द्वारा घंटाघर प्राचीन स्मारक को म्यूजियम बनाने के लिए जो मुहिम मिर्ज़ापुर से लेकर लखनऊ तक दौड़ लगाई थी , उस प्राचीन स्मारक घंटाघर को आज उत्तर प्रदेश के राज्य पाल द्वारा प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्मारकों तथा पुरातत्वीय स्थानों और अवशेषों का परिरक्षण अधिनियम के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके इसे संरक्षित कर लिया गया , मिर्ज़ापुर का सबसे प्राचीन धरोहर घंटाघर को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा संरक्षित किए जाने पर नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने खुशी जाहिर की है , नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष ने कहा है की यह मेरा सौभाग्य है की जीत के तुरंत बाद राज्यपाल महोदय द्वारा इसे संरक्षित किया गया है , मिर्ज़ापुर में घंटाघर की पहचान और हमारी सांस्कृतिक विरासत धरोहर है , आने वाले पीढ़ियों के लिए इस धरोहर को संरक्षित करना महत्वपूर्ण था , आज भले ही मिर्ज़ापुर के घंटाघर प्राचीन स्मारक को राज्यपाल द्वारा संरक्षित किया गया है , लेकिन इसका पूरा श्रेय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल को मिलना चाहिए , जिन्हीने घंटाघर के प्राचीन इमारत को म्यूजियम बनाने के अपने कार्यकाल के दौरान मिर्ज़ापुर से लखनऊ तक बहुत दौड़ लगाई थी , नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी को भी पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल को भी ऐतिहासिक कार्य पूरा होने पर धन्यवाद देना चाहिए ,