मिर्ज़ापुर कोतवाली कटरा पुलिस ने अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ एक को दबोचा
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने चेकिंग कर एक युवक को अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक धर्म नारायण भार्गव चौकी प्रभारी मण्डी समिति ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर अभियुक्त आदर्श पाण्डेय पुत्र स्व0 शिवशंकर निवासी देवरी आमघाट थाना पड़री के तलाशी के दौरान अभियुक्त आदर्श तिवारी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर व 02 जिंदा कारतूस बरामद किया , पुलिस ने धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा ,