मिर्ज़ापुर की सांसद व अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अपनी पार्टी की सभी कार्यकारिणी को किया भंग
मिर्ज़ापुर की सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अपनी पार्टी अपना दल एस की सभी कार्यकारिणी को आज भंग कर दिया , लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अनुप्रिया पटेल बड़ा एक्शन लेते हुए, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश की सभी कार्यकारिणी प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला और विधानसभा स्तरीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया , जारी प्रेस नोट के माध्यम से ये जानकारी दी गयी, सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पार्टी सोनभद्र के रावटर्सगंज लोकसभा सीट पर बुरी तरह से पार्टी प्रत्याशी की हार, व स्वंयम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के जीत का अंतर जहा बीते दो चुनाव में दो लाखो से ज्यादा का अंतर रहा , तो वही 2024 के लोकसभा चुनाव में खुद पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जीत मात्र 37 हजार से ही सीमित रह गया , जिसके मद्देनजर संगठन पर बड़ा एक्शन लेते हुए , प्रदेश से लेकर जिला और विधानसभा तक की सभी कार्यकारिणी भंग कर दिया गया ,