मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र में ससुराल पहुचे युवक की पिटाई इलाज के दौरान हुई मौत दो गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र में ससुराल पहुचे एक युवक को उसके ससुराल वालों ने किसी बात को लेकर मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया था , जिसको इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया था , बीती रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी , थाना कछवां क्षेत्र के ग्राम धन्नूपुर का रहने वाला बरखू बिन्द पुत्र राधेश्याम उम्र करीब 24 वर्ष को उसके ससुराल पक्ष वालों ने किसी बात को लेकर बरखू बिन्द की बुरी तरह से बास के खूटे से उसे मारा पीटा था , उसके सिर पर गंभीर चोट आयी , जिसे इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान बीती रात बरखू की मौत हो गयी , इस मामले में थाना कछवां पर मुकदमा दर्ज किया गया था , आज उसका शव घर पहुचते ही पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना कछवां पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा कर रही है , घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है , जिन पर कार्यवाही की जा रही है ,