मिर्ज़ापुर कछवां क्षेत्र में चोरी की ऑटो के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कछवां क्षेत्र में चोरी की ऑटो रिक्सा के साथ आज पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कछवां पर सुन्दरम चौबे पुत्र प्रदीप चौबे जो आही थाना कछवां के रहने वाले है , उन्होंने आटो स्ट्रैण्ड से आटो की चोरी हो जाने के सम्बंध में थाने पर लिखित तहरीर दिया , जिसके आधार पर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्षेत्र से 1. बिष्णु गुप्ता पुत्र स्व0 किशोरी गुप्ता निवासी जमुआं बाजार थाना कछवां 2. शाहिल पुत्र राजू निवासी गोधना थाना कछवां को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की ऑटो UP65 GT 8928 को बरामद कर कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया ,