मिर्ज़ापुर इनरव्हील क्लब की प्रसिडेंट को लखनऊ में मिला 7स्टार प्रेजिडेंट पुरस्कार
मिर्ज़ापुर जनपद में समाजसेवा के लिए विख्यात अपनी अलग पहचान बनाने वाली डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की निदेशक अपराजिता सिंह जो इनरव्हील क्लब आफ मिर्ज़ापुर नामक संस्था की प्रसिडेंट जो अपनी संस्था के द्वारा समाजसेवा करने के लिए हमेशा बढ़-चढ़ कर सदैव आगे रहा करती है , उंन्हे रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बेस्ट समाजसेवा करने का 7स्टार प्रेजिडेंट पुरस्कार, शाइनिंग स्टार अवार्ड, एवम औषधि गार्डन अवार्ड देकर सम्मानित किया गया , तो वही संस्था की पूजा अग्रवाल को 7 स्टार, सचिव से नवाज़ा गया, क्लब की कोषाध्यक्ष रिया रैदानी को क्लब आईएसओ, रंजना जायसवाल एवं क्लब एडिटर, सरिता अग्रवाल को भी 7 स्टार परफॉर्मर उपाधि से सम्मानित किया गया , लखनऊ में बीते रविवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था , जिसमे डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की निदेशक अपराजिता सिंह जो कि इनरव्हील क्लब मिर्ज़ापुर की अध्यक्ष भी हैँ, इनको लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाइस प्रेसिडेंट ममता गुप्ता ने सभी पुरस्कार प्रदान किया , पुरुष्कार मिलने पर लखनऊ डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डाo वर्षा कुमार, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी प्रिया नारायण, कार्यक्रम संयोजक रीता भार्गव, कार्यक्रम चेयरमैन दीपा सिंघल, क्लब प्रेसिडेंट अनुपमा बत्रा, क्लब सचिव मोनिका रस्तोगी ने बधाई दी , 7स्टार पुरुष्कार मिलने पर उनके पति डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के निदेशक अमरदीप सिंह ने कहा कि अपराजिता सिंह की कड़ी मेहनत और समाज सेवा के कार्याें के चलते उंन्हे ये सफलता मिली है , लोगों की सेवा के लिए वह हमेशा लगी रहती हैं , तो वहीअपराजिता सिंह ने कहा कि यह सारे अवार्ड्स मैं मिर्ज़ापुर की जनता को समर्पित करती हूं, यह अवार्ड्स इनरव्हील के मेंबर्स की अथक परिश्रम का फल है ,