मिर्ज़ापुर आशिक के प्यार में पागल पत्नी ने अपने ही पति को गोलियो से भुनवाया
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र में बेल्डिंग मिस्त्री हरिश्चंद विश्वकर्मा की हत्या उसकी पत्नी के द्वारा ही कराया गया था , पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने गठित टीम और सर्विलांस की मदद से हत्या का खुलासा किया , कि आशिक के प्यार में पागल पत्नी ने अपने ही आशिक से पति की हत्या कराई , हत्या में स्तेमाल पिस्टल पुलिस ने बरामद कर लिया , हम आपको बता दे कि दिनांक 14 जुलाई को थाना अदलहाट क्षेत्र के ग्राम डेहरी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी , पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में स्वाट/सर्विलांस, एसओजी व थाना अदलहाट की संयुक्त पुलिस टीम गठित किया था , मृत्यक हरिश्चंद्र बेल्डिंग मिस्त्री का काम करता था , उस दिन वह पड़ोस के गांव में काम करने गया था , यहा उसकी पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर उसकी हत्या का पूरा तानाबाना बुन दिया था , सर्विलांस की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि मृत्यक हरिश्चंद्र की पत्नी ने उसका लोकेशन लेने के बाद उसे ठिकाने लगाने के लिए अपने आशिक को बताया , रात के अंधेरे में प्रेमी अपने एक अन्य साथी के साथ पिस्टल लेकर उसके आने का इन्तेजार करता रहा , जैसे ही हरिश्चंद्र आया आशिक ने उसे गोलियों से भून दिया , पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले , 1.सतीश सिंह, 2.परदेशी साहनी उर्फ सोनू उर्फ छेदन, 3.रीता देवी (मृतक की पत्नी) को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया , घटना में स्तेमाल एक पिस्टल .32 बोर एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल व एक पल्सर मोटरसाइकिल को भी बरामद कानूनी कार्यवाही पूरा कर आरोपियो को जेल भेज दिया , पत्नी का प्रेम प्रसंग करीब 3-4 माह से टेम्पो चालक सतीश सिंह से चल रहा था, इसमें बाधा बनने पर पत्नी रीता देवी अपने आशिक सतीश सिंह व उसके साथी परदेशी साहनी के साथ मिलकर योजना बद्ध तरीके से अपने ही पति की गोली मारकर हत्या करायी गयी ।