मिर्ज़ापुर आरएसएस प्रमुख स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
मिर्ज़ापुर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज चुनार क्षेत्र के सक्तेशगढ़ आश्रम में पहुचकर स्वामी अड़गड़ानन्द महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया , राजनीतिक जानकार की माने तो जिस तरह से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मठ, आश्रम, मंदिर में पहुच महंत, स्वामी, साधु, संत से मुलाकात कर आशीर्वाद ले रहे है , 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की बिगुल बजाने की तैयारी हो रही है , आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत परमहंस आश्रम के हवन कुंड की भभूति लगायी , साथ ही आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी किया , उसके बाद स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया , आज देर शाम तक आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत विंध्याचल स्थित देवरहा बाबा आश्रम पहुंचेंगे , जहा पर वह रात्रि विश्राम करेंगे , वही दूसरे दिन आश्रम स्थित हनुमान जी के मंदिर में 51 मन लड्डू का भोग लगाएंगे , और देवरहा बाबा आश्रम में स्वामी जी से भी आशीर्वाद लेंगे , आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर मिर्जापुर पहुंचे है ,