मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में महिला पर जानलेवा हमला करने वाले महिला सहित 06 गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र में बीते दिनों एक महिला पर कई लोगो ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया था , पुलिस ने उक्त मक़मले में कार्यवाही करते हुए आज 06 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को राजकुमार मौर्या पुत्र रामबृक्ष निवासी अहरौरा खासडीह ने नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने के सम्बंध में लिखित तहरीर दिया था , पुलिस ने धारा 147, 148, 307, 323, 379 में मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए , 1.लल्लन यादव पुत्र स्व0 सिद्धनाथ यादव 2.घनश्याम पुत्र लल्लन यादव 3.शीला देवी पत्नी उदय सिंह यादव 4.सरिता देवी पत्नी घनश्याम यादव 5.कलावती देवी पत्नी लल्लन यादव 6.हीरावती देवी पत्नी जय सिंह यादव को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए सभी को जेल भेजा ,