मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र में हत्या का खुलासा प्रेम प्रसंग में पत्नी संग दो लोगो ने घटना को दिया अंजाम
मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र के ग्राम डेहरी के रहने वाले युवक की हत्या का पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने 08 घण्टे के अन्दर खुलासा कर दिया , हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला निकल कर आया है , युवक की पत्नी ने अपने 02 साथियों के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतारा था , हम आपको बतादे की आज थाना अदलहाट क्षेत्र गांव परशुरामपुर में सड़क के किनारे 35 वर्षीय युवक हरिश्चंद विश्वकर्मा ग्राम डेहरी के रहने वाले का शव मिला था , पुलिस के आलाधिकारी हत्या की जांच कर रहे थे , अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने 08 घण्टे के अन्दर खुलासा करते हुए हत्या के पीछे से जो पर्दा उठाया तो मामला प्रेम प्रसंग का निकलकर आया , युवक की ही पत्नी ने अपने 02 साथियों के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारा था , क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में स्वाट/सर्विलांस, एसओजी व थाना अदलहाट की संयुक्त पुलिस टीमों ने साक्ष्य संकलित करते हुए हत्या का खुलासा कर दिया ,