मिर्जापुर मड़िहान विधायक ने नगर, मड़िहान, छानबे विधानसभा क्षेत्रो में किया दौरा
मिर्जापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान से लेकर नगर विधानसभा, व छानबे विधानसभा क्षेत्रों में पहुचकर लोगो के दुःख में शरीक हुए , तो वही कई लोगो के घर पहुचकर उनका हाल जाना , विधायक जी आज मझवां विधानसभा क्षेत्र डगमगपुर के ग्राम सरैया के रहने वाले राम आसरे सिंह के निधन पर उनके घर पहुंचकर उनके यहां आयोजित तेरहवीं मे शामिल होकर परिजनों से मिलकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित कर अपने विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ ग्राम भांवा त्रिलोकनाथ सिंह ठाकुर के निवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे , छानबे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मैना के रहने वाले अमरेश चंद्र एडवोकेट के निवास पर पहुंचकर उनके माताजी के निधन पर शोक प्रकट कर नगर विधानसभा क्षेत्र रतनगंज के रहने वाले मृत्युंजय त्रिपाठी के निवास पर पहुंचकर उनके पिता गोवर्धन त्रिपाठी की दुर्घटना मे पैर फैक्चर हो गया था , उनका हाल चाल लिया , आगे भी विधायक जी का कई गांव में दौरा जारी रहा ,