मिर्जापुर कटरा कोतवाली क्षेत्र में सामान का पैसा मांगने पर दुकानदार के घर पर किया पथराव
मिर्जापुर कटरा कोतवाली क्षेत्र में सामान का पैसा मांगने पर दबंग द्वारा दुकानदार के घर पर चढ़कर पथराव किया गया , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सबरी संकटा प्रसाद की गली में मोहित गुप्ता की किराने की दुकान है , बसंतु नामक दबंग मोहित गुप्ता के किराने की दुकान पर सामान लेने आया था , सामान लेने के बाद पैसा नहीं दिया , पैसा मांगने पर जान से मारने की भी धमकी दे रहा था , जिसका विरोध करने पर दुकान और उसके मकान पर दबंग द्वारा ईंट-पत्थर फेंकने लगा , जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया , जिसे थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी का बताया जा रहा है , बताया गया कि दुकानदार द्वारा पूरे मामले की जानकारी सम्बंधित थाने पर भी दी गयी है ,