मिर्जापुर अहरौरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 47 लाख मूल्य के अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
मिर्जापुर थाना अहरौरा क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चलाये गए चेकिंग अभियान में एक कार को रोककर उसमें सवार लोगो को हिरासत में लेते हुए तलाशी लेने पर कार से चार बोरी में रखा 186.825 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया , जिसकी कीमत करीब 47 लाख रुपये पुलिस द्वारा बताया गया , पुलिस ने अभियुक्त रतन कुमार सोनी पुत्र बृजमोहन सेठ निवासी मधुपुर थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही करते हुए जेल भेजा ,