प्रयागराज माघ मेला के दूसरा स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर 20 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
प्रयागराज माघ मेला के दूसरा स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर 20 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया गया है , ब्रह्म मुहूर्त से ही संगम तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब दिखाने लगेगा , भीषण ठंड और शीतलहरी पर आस्था की डुबकी भारी रहेगा , मेला क्षेत्र में 4000 रनिंग फीट से ज्यादा के घाट बने है, मेला क्षेत्र को 6 सेक्टर में बसाया गया है, पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, जिनकी सुरक्षा के लिए भी चाक चौबंद इंतजाम किए गए , प्रयागराज DIG राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पौष पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओ का पावन स्नान जारी हैं , सुरक्षा के व्यापक बंदौबस्त की व्यवस्था की गई है, NDRF, SDRF, और जल पुलिस द्वारा निगरानी की जा रही है, CCTV के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है , आवश्यकता के अनुसार ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है , बड़ी संख्या में फोर्स व महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ,