प्रयागराज नैनी जेल के बाहर हंगामा करते सपा के तीन विधायक सहित दर्जनों हिरासत में
प्रयागराज के नैनी जेल में बंद छात्र नेता से मुलाकात की मंजूरी नहीं मिलने पर समाजवादी पार्टी के तीन विधायकों और तमाम कार्यकर्ताओं ने जेल गेट पर हंगामा करते हुए धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे , दरसल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज समाजवादी पार्टी के विधायकों व दूसरे नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रयागराज नैनी सेंट्रल जेल में बंद छात्र नेता अजय यादव सम्राट से मिलने पहुंचा था , पुलिस ने सपा विधायकों व कार्यकर्ताओं को जेल के गेट पर ही रोक दिया और वह अंदर नहीं जा सकते , इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस में तीखी नोकझोंक भी हुई , उसके बाद समाजवादी पार्टी के विधायकों व कार्यकर्ताओं ने नैनी जेल गेट पर ही धरना शुरू कर यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ हंगामा करने लगे , धरना देने वालो में सपा विधायक डॉक्टर आरके वर्मा, हाकिम लाल बिंद, डॉक्टर मान सिंह यादव और संदीप पटेल शामिल हैं , इन लोगो के साथ लखनऊ से पार्टी प्रवक्ता मनोज काका शामिल रहे , धरना देने वाले सपा विधायकों का आरोप है कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले छात्रों के खिलाफ मनमाने तरीके से मुकदमे लिखकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है , हम लोग छात्रों से मुलाकात करना चाहते हैं तो मंजूरी नहीं दी जा रही है , ये आवाज सदन में भी उठाया जाएगा ,