चंदौली में सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़ी जा रही माँ काली मंदिर का पूरा गुंबद नीचे गिरा कर्मचारी की मौत अन्य एक घायल
चंदौली मुग़लसराय बाजार में जीटी रोड में सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़ी जा रही काली माता मंदिर का पूरा गुंबद बीती रात अचानक से नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रही ऐपको कंपनी के ठेकेदार के व कर्मचारी घायल हो गए, घटना बीती रात मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डीडीयू जंक्शन रेलवे स्टेशन गेट के सामने का है, सड़क चौड़ीकरण की जद में आए काली मंदिर को ध्वस्त किया जा रहा था, मंदिर से मां काली की प्रतिमा को पहले ही दूसरी जगह स्थापित कर दिया गया था, जिसके बाद जेसीबी की मदद से मंदिर तोड़ा जा रहा था, अचानक मलबा भरभराकर नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर दो लोग घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, बलदेव यादव को मृत घोषित कर दिया, बलदेव सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रही ऐपको कंपनी के ठेकेदार के कर्मचारी थे, घायल दूसरे का इलाज जारी है, घटना के बाद प्रशासन ने संयुक्त जांच टीम गठित कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है ,